Sunday, 15 January 2012

चुनावी वायदे और हेयर कलर ......

चुनावी वायदे और हेयर कलर ......
उत्तर प्रदेश में विधान  सभा चुनाव की तारीखें आ गयी तो लो शुरू हो गयी चुनावी वायदों की होली |हमने तो खाई इस होली में रेनकोट पहन रखा है लेकिन हमारे तमाम साथी इसमें भीग कर आनंद ले रहे हैं|बढती हुई उम्र को छिपाने के लिए और जवानी में नया रंग लाने के हेयर कलर या खिजाब का इस्तेमाल अब आम बात है |माहौल चुनावी है तो जब मेरा ध्यान चुनावी वायदों पर गया तो महसूस हुआ कि
 ये तो सिर्फ हेयर कलर कि तरह हैं| पार्टी के हिसाब से बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी को अपनी उम्र और पुराने मुद्दे ,सब जानते हैं कि उनका सबसे पुराना  मुद्दा क्या है जिसने उन्हें सत्ता दिलाई,छिपाने के लिए नए हेयर कलर रुपी वायदे कि जरूरत है |तो लो आ गया उनका नया मुद्दा 'करप्शन'...लेकिन ये क्या बालों कि सफेदी तो इस कलर के बाद भी नज़र आ रही है,हे राम! बाबू सिंह कुशवाहा|
जवानी में भी हेयर कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं कांग्रेस के युवराज |हेयर कलर का इस्तेमाल अपनी पहली चुनावी सभा में ही कर दिया ,यू.पी. वालों को भिखारी बनाकर,फिर सैम पित्रोदा कि जात बताकर ,कभी  बाटला हॉउस एनकाउंटर पर सवाल उठाकर|
एक और युवराज जो क्रांति रथ लेकर पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो 'शाम वाली दवाई' के दामो पर फिक्र दिखा दी|
चुनाव आयोग रुपी महावत ने जब अपना अंकुश लगाया तो फिर से दलितों को सताए जाने का ख्याल याद आ गया |
एक अस्सी बरस का बूढा इसी जंग में अपने सफ़ेद बालों के साथ लड़ रहा है |इश्वर उसे भी हेयर कलर का इस्तेमाल करने वालों से बचाए,कुछ उनके आस-पास भी हैं|
साथियों हेयर कलर वालों को पहचानिए |बालों कि सफेदी के लिए ज़िम्मेदार 'मेलेनिन' नमाक तत्त्व होता है |जिसके चुनावी वायदों में 'मेलेनिन' नज़र आये उसको ही वोट दीजिये और वोट ज़रूर दीजिये |हेयर कलर से सिर्फ कुछ देर तक ही अपनी उम्र छिपाई जा सकती है |हेयर कलर वालों को उनकी उम्र याद दिलाइये |

.
.